दिल्ली मेट्रो में झगड़ती महिला का वायरल वीडियो, यहाँ देखे

दिल्ली मेट्रो एक ऐसी जगह है जहां आए दिन बवाल होता रहता है, जिनके सोशल मीडिया वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इस समय ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है। जिसमें दो झगड़ती महिला नजर आ रही है। वायरल फुटेज में काले सलवार सूट में एक महिला और पीले टॉप और लेगिंग में एक अन्य झगड़ती महिला नजर आ रही है। काले सलवार सूट में महिला साथ ही दूसरी महिला को चेतावनी भी दे रही है की “मैं जज की बेटी हूं और तुम्हें नहीं छोड़ूंगी”। कोच में मौजूद अन्य यात्री महिलाओं के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालाँकि, दोनों महिलाएँ नहीं मान रही हैं और एक दूसरे को लात और मुक्का मारना शुरू कर देती हैं। जबकि पास की एक पुलिसकर्मी स्थिति को सुलझाने की कोशिश करती है, लेकिन दोनों महिलाओं में से कोई भी ध्यान नहीं दे रही है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर साझा किया गया। यूजर @PRASHU_PP द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कैप्शन है – यहां क्या हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं कई अन्य लोग भी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में घुसते ही सबका दिमाग क्यों खराब हो जाता है। दूसरे शख्स ने पूछा, जज की बेटी है तो क्या लड़ने आई है? वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि एक पुलिसकर्मी के लिए सैल्यूट तो बनता है।

इससे पहले भी कई वीडियो हो चुके हैं वायरल

इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं जिनमें लोगों को सीट के लिए होड़, गलत हरकतें करते और रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। मेट्रो में अश्लीलता भी अपना रंग जमा चुकी है। इस माहौल को देखते हुए DMRC ने कड़े निर्देश जारी किए हैं, लेकिन लोग अभी भी अपनी हरकतें जारी रखे हुए हैं। कुछ दिन पहले एक आंटी उस समय परेशान हो गईं जब उन्होंने मेट्रो में एक जोड़े को रंगरेलियां मनाते देखा। जिसका वीडियो हिट हो गया। जिसक वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

यह लड़की बिल्कुल ऐश्वर्या राय जैसी दिखती है
सीमा हैदर नेलगाए ननद के साथ ठुमके
Zomato Delivery Guy Ducati से करता है फूड डिलीवरी
Golmaal 5 Release Date

Leave a Comment